{"_id":"7af08d38d78a3f665c74678bfdb5af7e","slug":"firing-in-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में हुई फायरिंग, छत पर खड़ी बच्ची को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में हुई फायरिंग, छत पर खड़ी बच्ची को लगी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 18 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के गांव खटाना में जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी नौ साल की बच्ची को गोली लग गई। जिसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बच्ची को को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के गांव खटाना में शनिवार शाम को किरण के बेटे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में केक काटने के दौरान खुशी मनाते हुए कुछ लोग फायरिंग करने लगे। उस दौरान पड़ोसी आदित्य की बेटी वर्षा छत पर थी। फायरिंग के दौरान एक गोली वर्षा को जा लगी। गोली लगने से वर्षा घायल होकर वहीं पर गिर गई। परिवार के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन
घटना की सूचना जारचा पुलिस को दी है। बॉबी नाम के व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। वर्षा पांचवीं कक्षा की छात्रा है। घटना खबर गांव में फैल गई। आदित्य के घर पर रविवार को लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
वहीं पार्टी में फायरिंग करने वाले लोगों की जानकारियां छिपाई जा रही हैं। जारचा थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। गोली का खोखा बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।