{"_id":"56d98f494f1c1bb3048b4858","slug":"fire-short-circuit-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 8 के एक मकान की रसोई में शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लग गई। जिससे फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में मकान मालिक का बेटा मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व पुलिस पहुंच गई। जिसने आग को मकान में फैलने से रोक लिया। आग से मकान में रखा सामान जल गया।
सेक्टर 7 थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर 8 के मकान नंबर 753 के पहले फ्लोर में मुकेश खंडेलवाल अपने परिवार साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह पति पत्नी अपने अपने काम पर निकल गए थे। घर पर मुकेश खंडेलवाल की सास व 10 वीं कक्षा में पढने वाला बेटा संचित मौजूद था।
विज्ञापन
संचित के परीक्षा चल रहे हैं। इसलिए वह स्कूल नहीं गया। करीब 10 बजे संचित रसोई में गया और उसे कुछ खाने का सामान लेने के लिए जैसे ही फ्रिज खोला, तभी अचानक धमाके के साथ फ्रिज में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने पर सारा घर धुएं से भर गया। इस पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जब तक आग ने रसोई में रखे सारे सामान व दराज आदि को अपने चपेट में ले लिया। आग से घर का एलईडी व पर्दे आदि भी जल गए। पुलिस ने मकान के आसपास के लोगों को अलग किया। जिसके बाद फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर पाया।
घर में आग की सूचना मिलने पर पति पत्नी अपने अपने कार्यालयों से वापिस आ गए। बेटे को प्राथमिक उपचार के लिए निकट में डॉक्टर के पास ले जाया गया।
सेक्टर 8 पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग से मकान मालिक का बेटा मामूली रूप से जख्मी हुआ है।