{"_id":"e186931f1c710e95367125009ff2d4b2","slug":"fire-in-the-advocate-s-chamber-in-the-premises-of-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट चेंबर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट चेंबर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने की घटनाओं ने दिल्ली को दहला दिया है। अभी वसंत कुंज में लगी आग ठीक से बुझ भी नहीं पाई थी कि सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट चेंबर 134 में आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एडवोकेट चेंबर 134 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी पारेख का चेंबर है। रविवार दोपहर अचानक चेंबर में आग लग गई। मामले की जानकारी होते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में लग गईं।
विज्ञापन
पढ़ें: हर रोज आग में जलकर मर जाता है एक दिल्लीवासी
विज्ञापन
दमकल विभाग की तेजी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि पिछले बीते पांच दिनों में वसंत कुंज में आग लगने से 700 से अधिक झुग्गियां खाक हो गई, जामिया नगर आग लगने से एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।
बंगाली मार्केट में आग लगने से चार दुकानें खाक हो गईं थी, जबकि सफदरगंज अस्पताल के कैंटीन और एम्स के एक वार्ड में भी आग लग गई थी।