फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in moving ambulance

चलती एंबुलेंस में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Wed, 30 Jul 2014 05:30 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
fire in moving ambulance

फरीदाबाद में अस्पताल से महिला व उसके नवजात बच्चे को घर छोड़ने जा रही एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


आग एंबुलेंस के अगले हिस्से में लगी। समय रहते चालक ने महिला व नवजात बच्चे को बाहर निकाला, जिससे कोई भी हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

यह मामला बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बीके अस्पताल परिसर का है।

किराए पर मंगाई थी एंबुलेंस

fire in moving ambulance

जानकारी के अनुसार तिलपत निवासी मामेंद्र की पत्नी ममता की डिलीवरी बीके अस्पताल में हुई थी। बुधवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मामेंद्र ने 102 नंबर की एंबुलेंस घर जाने के लिए किराए पर ली।

एंबुलेंस के चालक अरुण ने मामेंद्र, उसकी पत्नी व नवजात बच्चे को गाड़ी में बैठाया और मोड कर जाने लगा। तभी अचानक गाड़ी के अगले हिस्से के तारों में स्पार्किंग हुई और आग लग गई।

चालक ने तुरंत बाहर आकर नवजात बच्चे सहित ममता व मामेंद्र को बाहर निकाला। इसी बीच अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य चालकों व कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed