{"_id":"5fa27e7f04dfaef363fe0d01b1ffaa48","slug":"fire-in-furniture-showroom-in-ghaziabad-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर की दुकान में लगी आग, 8 दुकानें खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर की दुकान में लगी आग, 8 दुकानें खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Oct 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर तरफ दिवाली की धूम और आतिशबाजी के शोरगुल के बीच अचानक एक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जब तक कोई कुछ समझ पाता आग फैलती गई और उसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
मामला गाजियाबाद के ज्ञानखंड-2 का है। जहां गुरुवार रात एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग और फैल गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब आठ दुकानें खाक हो चुकी थीं। आग से लाखों के नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन