फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in Mahajan Electronics building in Raja Garden three people including two girls died

दिल्ली में बड़ा हादसा: राजा गार्डन के इलेक्ट्रॉनिक्स इमारत में भीषण आग, दो युवतियों समेत चार की मौत; एक गंभीर

Mon, 18 Aug 2025 11:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 11:21 PM IST
सार

दिल्ली दमकल सेवा की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और दफ्तर से चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्भाग्यवश, चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Fire broke out in Mahajan Electronics building in Raja Garden three people including two girls died
महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स इमारत में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन क्षेत्र में सोमवार दोपहर में तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लग गई। इसमें दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में खाना खा रही तीन युवतियों समेत पांच लोग फंस गए। एक युवक ने किसी तरह सीढि़यों से फिसलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीन युवतियां व एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतकों की शिनाख्त अमनदीप कौर (22), आयुषी (22), पायल (20) और रवि कुमार (28) के रूप में हुई है। हादसे में संदीप शर्मा (25) बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोरूम मानस महाजन का है।


विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3.00 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि राजा गार्डन स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मोती नगर थाने के स्टाफ के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।

पहली मंजिल पर आग लगी थी। इसका धुआं पूरे शोरूम में भर गया था। हादसे के समय शोरूम में 15 से 20 लोग मौजूद थे। आग लगते ही ज्यादातर लोग बाहर निकल गए जबकि कुछ लोग दूसरी मंजिल पर फंस गए। दमकलकर्मी अंदर घुसे तो वहां सीढि़यों पर एक कर्मचारी संदीप शर्मा बेहोशी की हालत में मिला जिसे अस्पताल भेज दिया गया।

पहली मंजिल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दूसरी मंजिल पर धुआं निकलने की कोई जगह नहीं थी। दमकलकर्मियों ने दीवार तोड़कर वहां वेंटिलेशन बनाया। उसके बाद काम शुरू हुआ। दूसरी मंजिल पर पायल, अमनदीप, आयुषी और रवि अचेत हालत में मिले। उन्हें डीडीयू और गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल भेजा गया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि संदीप को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। धुएं की वजह से उसके फेफड़ों को काफी क्षति पहुंची है।

गोदाम में भारी मात्रा में टीवी, फ्रिज और अन्य सामान रखे गए थे। ग्राउंड फ्लोर से पहली और दूसरी मंजिल के लिए अंदर से ही सीढि़यां ऊपर जा रही थी। वहां हवा आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। आग लगने के समय सभी पांचों लोग दूसरी मंजिल स्थित गोदाम में खाना खा रहे थे जिसे कारण वह फंस गए।

शोरूम में काम करने वाले एक युवक ने बताया कि अमनदीप वहां कैशियर थी जबकि रवि सेल्समैन था। पायल और आयुषी भी सेल्स टीम का हिस्सा थीं। पुलिस बाकी स्टाफ से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। - विचित्र वीर, पुलिस उपायुक्त, पश्चिम जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed