फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in a furniture warehouse in Kirti Nagar area, two employees died due to suffocation

Delhi Fire: कीर्ति नगर इलाके में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत

Sun, 03 Nov 2024 10:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Nov 2024 10:18 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के 4.30 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के बाद परिसर की गहन जांच की गई।

विज्ञापन
Fire broke out in a furniture warehouse in Kirti Nagar area, two employees died due to suffocation
कीर्ति नगर इलाके में फर्नीचर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के फर्नीचर गोदाम में आग लगने से दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों गोदाम के कर्मचारी थे और ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहते थे। मृतकों की शिनाख्त आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी अतुल राय (45) और गया बिहार निवासी नंद किशोर दुबे (65) के रूप में हुई है। अतुल गोदाम में मजदूरी करता था और वहीं सोता था जबकि नंद किशोर रिक्शा चालक का काम करता था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के 4.30 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के बाद परिसर की गहन जांच की गई। छत पर बना एक कमरा अंदर से बंद था। जब उसे खोला गया तो उसमें दो लोगों का शव मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर कुछ साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed