{"_id":"5b053f274f1c1b5b798b5f6b","slug":"fire-broke-out-at-a-building-in-taimur-nagar-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सूचना पर पहुंची 22 फायर बिग्रेड की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सूचना पर पहुंची 22 फायर बिग्रेड की गाड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के तैमूर नगर स्थित हनी-मनी ग्रीन सुपरमार्केट में बुधवार दोपहर आग लग गई। इसमें पूरा स्टोर जल गया। आग ने पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों को चपेट में ले लिया। किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है।
विज्ञापन
Delhi: Fire broke out at a building in Taimur Nagar, 22 fire tenders present at the spot
— ANI (@ANI) May 23, 2018
मौके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पहुंची थी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने में ढाई घंटे से ज्यादा का समय लगा। पुलिस के अनुसार, आग हनी-मनी स्टोर के बगल स्थित दुकान के एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। इमारत में ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक हनी-मनी सुपर स्टोर है। आग से वहां रखा सारा सामान जल गया।