{"_id":"5c23e342bdec2256b1109ae5","slug":"fire-brigade-in-15-vehicles-in-dabri-and-bindapur-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबड़ी और बिंदापुर में बदमाशों ने 15 गाड़ियों में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाबड़ी और बिंदापुर में बदमाशों ने 15 गाड़ियों में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध
Thu, 27 Dec 2018 01:53 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबड़ी और बिंदापुर इलाके में बुधवार तड़के बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी 15 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बदमाश एक घंटे तक अपनी करतूत को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। गाड़ियों के मालिकों ने डाबड़ी और बिंदापुर थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, जिनमें दो बदमाश अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिए गाड़ियों में आग लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घनी आबादी वाले बिंदापुर और डाबड़ी में स्थित कॉलोनियों में पार्किंग की समस्या है। आमतौर पर लोग अपने वाहन घर के बाहर खड़े करते हैं। तड़के तीन से चार बजे के बीच महावीर एन्क्लेव पार्ट तीन व पंचशील कॉलोनी में बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले किया। इनमें कार, स्कूटी और बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन
गाड़ियों से आग की लपटें निकलने लगीं तो इलाके के लोगों को इसका पता चला। सभी घर से बाहर आकर आग बुझाने में जुट गए। ज्यादातर गाड़ियां पूरी तरह जलकर कबाड़ा हो गईं। कुछ वाहन ऐसे भी हैं, जिनमें बदमाश कोशिश के बाद भी आग नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
हालांकि उनका कुछ हिस्सा जल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने किस्त पर गाड़ियां खरीदी थीं तो कुछ का इंश्योरेंस खत्म हो गया था।