{"_id":"664d5403f57975694404da80","slug":"fire-breaks-out-in-three-storey-hotel-in-karol-bagh-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire News: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, बच्चे सहित सात लोगों को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire News: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, बच्चे सहित सात लोगों को बचाया गया
Wed, 22 May 2024 07:40 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 May 2024 07:40 AM IST
सार
करोल बाग में मंगलवार शाम तीन मंजिला होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ज्यादातर लोग सुरक्षित निकल गए, लेकिन सात लोग फंस गए। एक बच्चे सहित तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन पहली और दूसरी मंजिल पर दो-दो लोग फंस गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोल बाग में मंगलवार शाम तीन मंजिला होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ज्यादातर लोग सुरक्षित निकल गए, लेकिन सात लोग फंस गए। एक बच्चे सहित तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन पहली और दूसरी मंजिल पर दो-दो लोग फंस गए। पुलिस के अलावा दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
इसके बाद निशांत (25), रिंकी (26), अभिजीत (37) और साहिल (25) को बाहर निकाला गया। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि भूतल पर कूड़े में आग लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 4.07 बजे मिड टाउन होटल में आग की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीम ने करीब पांच बजे आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के समय होटल में स्टाफ और मेहमान सहित 25 से ज्यादा लोग थे। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगा रही है।
विज्ञापन