फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in government school in Delhi

Delhi: सरकारी स्कूल में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी, क्लासरूम में धुआं भरने से छात्र परेशान; फर्नीचर जलकर खाक

Wed, 24 Apr 2024 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Apr 2024 08:59 PM IST
सार

दिल्ली के निलौठी गांव में स्थित एक सरकार स्कूल में आग लग गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। स्कूल के अंदर धुआं भरना से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल की पांच गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
 

विज्ञापन
Fire breaks out in government school in Delhi
स्कूल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार स्थित निलौठी गांव में बुधवार सुबह सरकारी स्कूल में आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। मुख्य इमारत के पीछे बने स्टोर रूम में आग लगी थी। उसका धुआं अंदर स्कूल में भरने लगा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। उधर स्कूल के आसपास रहने वाले परिजनों को आग का पता चला तो वह विद्यालय के गेट पर पहुंच गए। परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


आग की वजह से स्कूल के स्टोर में रखी किताबें और फर्नीचर जलबर खाक हो गया। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जानकारी के अनुसार निहाल विहार, नाला रोड, निलौठी गांव में सरकारी स्कूल हैं। यहां एक ही परिसर में बालिकाओं और बालकों के स्कूल चलते हैं, जहां दोनों स्कूलों में दो हजार से ज्यादा बच्चे मौजूद रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10.14 बजे अचानक स्कूल के पीछे वाले कमरे में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


अचानक धुआं भरा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। टीचर्स ने किसी तरह बच्चों को शांत करवाया। इसके बाद मौके पर बचाव दल को बुलाया गया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बद चंद ही मिनटों बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने में जुटी है। उधर स्कूल के बाहर जुटे परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। उनको अपने बच्चों की चिंता सताने लगी। रो-रोकर वह अपने बच्चों को बाहर भेजने के लिए कहने लगे। बाद में कुछ परिजन अपने बच्चों को साथ ले गए। हालांकि स्कूल बाद में सामान्य रूप से चलता रहा। निहाल विहार पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed