फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir registered against ms modipon management, industrial land was sold to private builder

मैसर्स मोदीपोन के प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज, मनीष व एमके मोदी का है नाम

Mon, 21 Jan 2019 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
fir registered against ms modipon management, industrial land was sold to private builder
सांकेतिक

औद्योगिक उपयोग के लिए दी गई जमीन निजी बिल्डर को बेचने पर मोदीपोन कंपनी के निदेशक व अन्य पर सोमवार को मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। 65 एकड़ जमीन सरकार में निहित करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। एफआईआर में डॉक्टर एमके मोदी व मनीष मोदी के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


क्या है मामला
उद्योग के लिए दी गई जमीन बिल्डर को बेचे पर शासन ने मैसर्स मोदीपोन कंपनी के प्रबंध निदेशक व अन्य पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। मेरठ के पूर्व मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की जांच रिपोर्ट पर शासन के विशेष सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने डीएम गाजियाबाद को आदेश दिया गया था कि वो कंपनी के एमडी पर तत्काल आईपीसी की संगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराए जाएं।
विज्ञापन


साथ ही 65.5366 एकड़ जमीन लीज डीड की धारा 4(सी) की शर्तों के तहत कंपनी से वापस लेकर राज्य सरकार में निहित कर ली जाए। इसमें 2.07 एकड़ कार्यालय परिसर की जमीन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीपोन पर अवैधानिक तरीके से फैक्ट्री को बंद करने, कर्मचारियों को निकालने व जमीन बेचने के आरोप लगे थे। मामले में तत्कालीन मंडलायुक्त ने जांच कराई तो पाया गया कि कंपनी ने अपने फायदे के लिए फैक्ट्री को बंद जमीन को बेच कर करोड़ों रुपये कमाए।


जांच के आधार पर मंडलायुक्त ने कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने व जमीन राज्य सरकार में निहित करने की सिफारिश की। मंडलायुक्त की रिपोर्ट पर शासन ने 10 अगस्त 2018 को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन कंपनी ने जवाब देनी की जगह हाईकोर्ट चला गई। जहां से उसे कोई स्टे नहीं मिल सका। अब शासन ने नोटिस का जवाब न देने पर कंपनी के ऊपर कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए डीएम से अविलंब कार्यवाही की आख्या उपलब्ध करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed