दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रनवे पर टेक ऑफ करते समय एक विमान में आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान दिल्ली से भोपाल जा रहा था। विमान में सवार सभी 80 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में आग लगी थी। समय रहते एयरपोर्ट स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
सुबह 6:30 बजे जैसे ही प्लेन 9w-2654 टेक ऑफ करने वाला था अचानक फायर अलार्म बजने लगा। पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क किया और टेक ऑफ रद्द कर दिया।
विमान में सवार थे भाजपा नेता
विमान में आग लगने की सूचना मिलते ही एयरपोर्टकर्मी बचाव कार्य में जुट गए। निजी समाचार चैनलों के मुताबिक, जिस विमान में यह हादसा हुआ है उसमें बीजेपी नेता आरपी सिंह भी सवार थे।
भाजपा नेता ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस हादसे से पहले भी एयरपोर्ट पर ऐसे हादसे हो चुके हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक विमान में बड़ी संख्या में चूहे मिलने के बाद उसकी उड़ान रद्द कर दी गई थी। एयरपोर्ट स्टाफ ने विमान में चूहे देखने के बाद एयरपोर्ट से दूर ले जाकर उसकी सफाई की थी।
एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक अगर एक भी चूहा विमान के अंदर रह जाता तो वह फ्लाइट को बड़ा चुकसान पहुंचा सकता था।