{"_id":"58060f6d4f1c1bac2d70380a","slug":"film-on-female-foeticide-is-making-impact-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाई फिल्म छोड़ रही छाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाई फिल्म छोड़ रही छाप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाई गई क्षेत्रीय फिल्म 8वां वचन लोगों मं छाप छोड़ने में सफल रही है। एक माह के दौरान 19 शिक्षण संस्थानों में 16000 से अधिक युवाओं ने इस फिल्म को देखा। जिला प्रशासन एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा विप्र फाउंडेशन के प्रयास से बनाई इस फिल्म को युवाओं के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी देखा।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त एवं नगर-निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में निर्माता राम निवास शर्मा द्वारा बनाई गई इस फिल्म को प्रशासन के माध्यम से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों व ग्राम पंचायतों तक निशुल्क पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय भाषा में बनी फिल्म एक ओर जहां कन्या भ्रूण हत्या करने वालों पर प्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करती है, वहीं दूसरी ओर बेटियों को पढ़ाने के लिए भी यह फिल्म आमजन के मानस पटल पर छाप छोड़ती है।
विज्ञापन