{"_id":"3fdcab1655885d51170a459b1e162ea3","slug":"film-msg-promotion-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोर विरोध के बाद आज मॉल में होगा ‘एमएसजी’ का प्रमोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोर विरोध के बाद आज मॉल में होगा ‘एमएसजी’ का प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
फिल्म ‘एमएसजी’ का प्रमोशन मेट्रो पोलिटन मॉल में सोमवार को होने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी) का पिछले दिनों यहां लेजरवैली मैदान में प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
लेकिन ऐन वक्त पर संत राम रहीम की उपस्थिति में इसे टाल दिया गया था। अब एमजी रोड स्थित मेट्रो पॉलिटन मॉल में सोमवार दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक फिल्म के प्रमोशन का कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
इसमें फिल्म से जुड़े कलाकार व श्रद्धालु शिरकत करेंगे। फिल्म रिलीज से पहले प्रमोशन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। थाना प्रभारी डीएलएफ फेस दो ने इस संबंध में जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन