{"_id":"5a3fd5e34f1c1b8b688ba5a3","slug":"fifteenth-metro-operating-day-special-first-line-was-flagged-off-by-then-pm-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"15वां मेट्रो परिचालन दिवस विशेषः पूर्व PM वाजपेयी ने 7 किलोमीटर की पहली लाइन को दिखाई थी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15वां मेट्रो परिचालन दिवस विशेषः पूर्व PM वाजपेयी ने 7 किलोमीटर की पहली लाइन को दिखाई थी हरी झंडी
बृजेश सिंह /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दिसंबर 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने 7.45 किलोमीटर की पहली मेट्रो लाइन (शाहदरा से तीस हजारी) के परिचालन को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
मेट्रो का सफर 15 साल में 25 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजेंटा लाइन को हरी झंडी दिखाने के बाद 230.81 किलोमीटर का हो जाएगा। 15 साल के इस सफर में मेट्रो ने हर साल औसतन 15 किलोमीटर लाइन का परिचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
मेट्रो तीन फेज में नेेटवर्क का विस्तार दिल्ली से निकलकर एनसीआर के 5 शहरों में पहुंच गया है। इस दौरान मेट्रो के यात्रियों की संख्या रोज 26 लाख पहुंच गई है। मेट्रो रोज तीन हजार ट्रिप लगाकर यात्रियों को समय पर पहुंचाती है। हालांकि मेट्रो का 15वां साल विवादों से घिरा रहा। छह माह में दो बार किराया बढ़ाने के चलते इससे यात्रियों की संख्या कम हुई। रोज करीब तीन लाख यात्री घट गए हैं।
विज्ञापन
2018 में इलीट समूह में शामिल होगी मेट्रो
मेट्रो ने अपने पहले फेज में 65 किलोमीटर, दूसरे फेज में 125 किलोमीटर और निर्माणाधीन तीसरे फेज में 160 किलोमीटर का निर्माण कर रही है। तीसरे फेज की ही प्रमुख मजेंटा लाइन का उद्घाटन सोमवार को मोदी करेंगे। फेज तीन में मेट्रो अब तक की सबसे लंबी 58 किलोमीटर की पिंक लाइन का भी निर्माण कर रही है। 2018 में मेट्रो फेज तीन का नेटवर्क परिचालन शुरू होने के साथ नेटवर्क 300 किलोमीटर के पार हो जाएगा। इसके साथ ही वह मेट्रो ग्लोबल इलीट ग्रूप ऑफ नेटवर्क में शामिल हो जाएगी। इसमें शंघाई, लंदन और बीजिंग मेट्रो पहले से शामिल हैं। यह दिल्ली मेट्रो का रिकॉर्ड होगा कि इतने कम साल में वह यह सफर पूरा करेगी।
किस-किस फेज में कितना
दिल्ली मेट्रो के पहले फेज में 65 किलोमीटर का निर्माण हुआ था, जो 2005 में पूरा हुआ था। परिचालन की शुरुआत सात किलोमीटर की लाइन शाहदरा से तीस हजारी के बीच हुई थी। पहले फेज को तय समय से पहले दो साल नौ महीने में पूरा कर लिया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में 125 किलोमीटर का नेटवर्क बना, जिसे रिकॉर्ड टाइम साढ़े चार साल में पूरा कर दिया गया। तीसरे फेज में 160 किलोमीटर का नेटवर्क निर्माणाधीन है। हालांकि जमीन विवाद के चलते यह लाइन तय समय से एक साल से अधिक समय से देरी से चल रही है।
फैक्ट फाइल
230.81 किलोमीटर का नेटवर्क हो जाएगा आज
169 मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे
26 लाख लोग रोजाना सफर करते है अभी
237 ट्रेन हैं दिल्ली मेट्रो के पास
1500 के करीब मेट्रो कोच डीएमआरसी के पास हैं
3000 ट्रिप रोजाना मेट्रो लगाती हैं
8000 मेट्रो कर्मी डीएमआरसी के साथ जुड़े
33.69 लाख अधिकतम यात्री एक दिन में चले 17 अगस्त 2016 को
कब कितना बढ़ा किराया
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2002 4 8
2004 6 15
2006 6 22
2009 8 30
2017 10 60
केजरीवाल को न बुलाने पर आप खफा
आम आदमी पार्टी का कहना है कि मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न बुलाने से साबित होता है कि विकास कार्यों में भी सियासत की जा रही है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में जब उद्घाटन हुआ था, तब भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को नहीं बुलाया गया था। अब नोएडा के कार्यक्रम में भी केजरीवाल से दूरी बरती गई है। इससे साबित होता है कि राजनीतिक विरोध की वजह से नफरत घर कर गई है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ बैठना प्रधानमंत्री पसंद नहीं करते।