फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Feeder bus service will be available in Noida from Mohanagar metro corridor

नोएडा से मोहननगर मेट्रो कॉरिडोर में मिलेगी फीडर बस सेवा सुविधा

Sat, 16 Mar 2019 04:52 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
Feeder bus service will be available in Noida from Mohanagar metro corridor
फीडर बस सेवा

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से मोहननगर तक प्रस्तावित मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर में लोगों को फीडर बस सेवा की सुविधा मिलेगी। मेट्रो फेज-3 की दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से तैयार की जा रही संशोधित डीपीआर में मेट्रो फीडर बस सेवा के प्रावधान को शामिल किया गया है। फीडर बस सेवा की सुविधा नोएडा मेट्रो की तरह कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर मिलेगी। फीडर बस सेवा संचालन के लिए एजेंसी तय करने पर शासन स्तर से मुहर लगेगी। 

विज्ञापन


अभी तक कौशांबी से वैशाली मेट्रो फेज-2 और दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल मेट्रो फेज-2 में लोगों को फीडर बस सेवा की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन दोनों कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में ही मेट्रो फीडर बस सेवा का जिक्र नहीं था, लेकिन केंद्रीय शहरी व आवासीय मंत्रालय की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद अब आगामी सभी मेट्रो प्रोजेक्ट में फीडर बस सेवा को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में पहले नोएडा से मोहननगर मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर और फिर वैशाली से साहिबाबाद मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर पर लोगों को फीडर बस सेवा की सुविधा मिलना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


नोएडा मेट्रो कॉरिडोर में प्राधिकरण की ओर से फीडर बस सेवा के लिए बसों की खरीदारी कर संचालन का जिम्मा दिया गया। अब गाजियाबाद के आगामी अहम मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर के सभी स्टेशनों को कनेक्ट करने वाली फीडर बस सेवा की सुविधा लोगों का उपलब्ध होगी। इससे मेट्रो कॉरिडोर के आसपास वसुंधरा, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, वैशाली के साथ सिद्धार्थ विहार के लोगों को सुविधा का लाभ मिल सकता है। डीएमआरसी द्वारा तैयार की जा रही संशोधित डीपीआर में फीडर बस सेवा का उल्लेख शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो फेज-3 फंडिंग पैटर्न पर इस हफ्ते लगेगी मुहर
मेट्रो फेज-3 नोएडा से मोहननगर कॉरिडोर के फंडिंग पैटर्न पर इस हफ्ते मुहर लग सकती है। लखनऊ में जीडीए व डीएमआरसी के अधिकारियों की इसी हफ्ते अहम बैठक है। फंडिंग पैटर्न पर मुहर लगने से कॉरिडोर के निर्माण संबंधी प्रमुख रुकावट दूर हो जाएगी। जीडीए, आवास विकास परिषद, यूपीएसआईडी, नगर निगम का अंशदान तय होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


मेट्रो फेज-3 और फेज-4 कॉरिडोर में लोगों को फीडर बस सेवा क सुविधा मिलेगी। फीडर बस सेवा संचालन के लिए एजेंसी शासन से तय होगी। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed