{"_id":"5da3c0fb8ebc3e93c95f2c6d","slug":"fears-of-haze-start-from-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते से धुंध की शुरुआत की आशंका, गरज सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते से धुंध की शुरुआत की आशंका, गरज सकते हैं बादल
Mon, 14 Oct 2019 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
delhi weather
रविवार को दिन में मौसम खुशगवार रहने से दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस बीच, पर्यटक स्थलों पर भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और छुट्टी का लुत्फ उठाया। रात के समय तापमान में गिरावट आने से हल्की सर्दी रहने लगी है। इस सप्ताह से दिल्ली में सुबह के समय धुंध की शुरुआत होने की आशंका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन के समय आसमान में हल्के बादल रहे। इस बीच इंडिया गेट, लाल किला, पुराना किला, कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, फिरोजशाह कोटला मकबरा, हुमायूं का मकबरा और लोटस टेंपल समेत पर्यटक स्थलों पर लोग काफी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इस बीच, बादलों के गर्जन की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन