{"_id":"582c69db4f1c1b55368ffaa2","slug":"father-who-killed-his-two-sons-used-to-love-them-a-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता द्वारा बेटों की हत्या का मामला: अपने बेटों से बेपनाह मोहब्बत करता था मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता द्वारा बेटों की हत्या का मामला: अपने बेटों से बेपनाह मोहब्बत करता था मुकेश
Thu, 17 Nov 2016 10:23 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
father murder sons
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जिगर के टुकड़ों से बेपनाह मोहब्बत करने वाला मुकेश उनकी हत्या कैसे कर सकता है। यह बात मुकेश के पड़ोसियों को हज्म नहीं हो रही है। 11 नवंबर को ही मुकेश ने अपने छोटे बेटे आर्यन का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। यही नही पत्नी ज्योति की मौत के बाद उसने अपने बेटों का ख्याल रखने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।
शवों के पास बैठकर रो रहा था मुकेश
2 of 5
father murder sons
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी के परेशान करने के बाद ही मुकेश डिप्रेशन का शिकार हुआ और उसने खुद अपने बेटों की हत्या कर दी। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मुकेश बेटों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या का तो प्रयास नहीं कर रहा था। कुछ समय पूर्व एक बिल्डर के जरिये मुकेश ने अपना मकान बनवाया था। बिल्डर ने दूसरी मंजिल जसवंत कौर को बेच दी थी, जबकि तीसरी मंजिल को मुकेश ने किराये पर दिया था। फिलहाल उसी से परिवार का खर्चा चल रहा था।
3 of 5
father murder sons
- फोटो : अमर उजाला
इधर मुकेश के मकान के पीछे अशोक चौधरी का मकान था। मुकेश के मकान में निर्माण की वजह से उसके मकान में सीलन आ गई थी। इसी बात को लेकर अशोक, मुकेश को परेशान कर रहा थ। जसवंत कौर ने बताया कि एमसीडी का नोटिस आने के बाद मुकेश काफी परेशान था। पड़ोसियों ने यह भी आरोप लगाए कि अशोक, मुकेश को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इधर रिश्तेदारों ने बताया कि चार भाइयों में मुकेश सबसे छोटा था। मुकेश से बड़ा भाई विरेंद्र पाकिस्तान दूतावास में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
father murder sons
- फोटो : अमर उजाला
पीसीआर कॉल करने के बाद मुकेश अपने बच्चों के शव के पास बैठकर बुरी तरह रो रहा था। उसके पास ही एक चाकू भी रखा हुआ था। सफाई करने वाले एक युवक ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे उसने मुकेश के घर से बच्चों की आवाज सुनी थी। बच्चे कह रहे थे कि नहीं डेडी, नहीं डेडी।
विज्ञापन
5 of 5
father murder sons
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आशंका जता रही है कि उसी समय मुकेश ने बेटों को मौत के घाट उतारा। एक पड़ोसी ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद मुकेश के दोनों बेटे काफी जिद्दी भी हो गए थे। मुकेश उनका ध्यान भी ठीक से नहीं रख पा रहा था। घटना के बाद से मुकेश के पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।