फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father stabs son and daughter-in-law in property dispute in delhi

घर की दीवारें खून से लाल: हिस्सा मांग रहे थे बेटा-बहू, पिता ने चाकू से गोदा, बड़े पुत्र की हो चुकी पहले ही मौत

Thu, 28 Aug 2025 06:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 06:56 PM IST
सार

पुलिस टीम संजय गांधी अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि राजेश के पेट में चाकू के जख्म है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस वहां से अंबेडकर अस्पताल पहुंची। रिंकी के पेट में चाकू लगा था। 

विज्ञापन
father stabs son and daughter-in-law in property dispute in delhi
पिता ने बेटे और बहू को चाकू से गोदा - फोटो : Chatgpt

विस्तार

दिल्ली के बुध विहार इलाके में संपत्ति विवाद में 68 साल के एक बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू को चाकू गोद दिया। घायल दंपती की पहचान 35 साल के राजेश और उनकी पत्नी 30 साल की रिंकी के रूप में हुई है। दोनों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायल महिला के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उमेश गुप्ता के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बेटा और बहू अस्पताल में भर्ती
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि घटना 24 अगस्त की है। देर रात 11.14 बजे पुलिस को बुध विहार के मांगेराम पार्क सोम बाजार रोड के पास चाकूबाजी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बुध विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पूछताछ से पता चला कि 68 साल के उमेश गुप्ता ने अपने बेटे 35 साल के राजेश और उनकी पत्नी 30 साल की रिंकी को चाकू से गोद दिया है। राजेश को संजय गांधी अस्पताल जबकि रिंकी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में हिस्सा मांग रहा था बेटा
पुलिस टीम संजय गांधी अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि राजेश के पेट में चाकू के जख्म है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस वहां से अंबेडकर अस्पताल पहुंची। रिंकी के पेट में चाकू लगा था। रिंकी ने अपने बयान में बताया कि वह अपने पति राजेश और दो बच्चों के साथ अपने मकान में रहती है। इस मकान में उनकी जेठानी व उसके दो बच्चे और ससुर उमेश गुप्ता रहते हैं। उसके ससुर घर में ही दुकान चलाते हैं। वह घर के पास ही सिलाई का काम करती है, वहीं उसका पति राजेश फल की रेहड़ी लगाते हैं। 

विज्ञापन

पहले बेटे फिर बहू को चाकू गोदा
महिला ने बताया कि उसके पति अपने पिता उमेश गुप्ता से 70 गज की संपत्ति में हिस्सा मांग रहे थे। वहीं उसके ससुर काफी समय से उसके पति को घर में कोई हिस्सा नहीं देने और घर खाली करने के लिए कह रहे थे। 24 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान उसके ससुर ने पति के पेट में चाकू गोद दिया। अपनी जेठानी और उनके बेटे की मदद से पति को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद वह अस्पताल से घर आई। उसके बाद ससुर उससे कहासुनी करने लगे। ससुर ने उसके भी पेट में चाकू गोद दिया। जेठानी की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।

बड़े बेटे की हो चुकी है मौत
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी उमेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि उमेश गुप्ता की दो बेटी और दो बेटे हैं। उसकी दो बेटियों में से एक विवाहित और दूसरा विकलांग है, जो उनके साथ ही रहती है। उनके बड़े बेटे संजय की मौत हो चुकी। उसके मकान में किराएदार रहते हैं, जिनसे किराया मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed