फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father in law beaten daughter in law and her boyfriend

बहू को ब्वायफ्रेंड के साथ देख ससुर ने की धुनाई

Fri, 14 Mar 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 14 Mar 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
father in law beaten daughter in law and her boyfriend

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ उसके ससुर ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ससुर ने युवक की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी एक युवती की शादी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक साल पहले हुई थी। महिला शादी के बाद ससुराल में रह रही थी। लेकिन अपने पड़ोसी और पूर्व प्रेमी के साथ फोन पर बातचीत करती रहती थी।
विज्ञापन


गुरुवार को उनका मिलने का प्लान फिक्स हुआ और दोनों ने इसके लिए दनकौर कस्बे की ही एक जगह चुनी। नियत समय पर दोनों वहां पहुंचे और बातों में व्यस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बहू को पीटा फिर युवक की धुनाई की

father in law beaten daughter in law and her boyfriend

शक होने की वजह से युवती का ससुर भी पीछा करते हुए उसके साथ ही वहां पहुंच गया और छिपकर उनकी हरकतें देखता रहा।

वे दोनों एक साथ बैठकर बात करते हुए जैसे ही गले मिलने लगे तो यह ससुर से देखा नहीं गया और वह सामने आ गया। पहले तो उसने बहू को थप्पड़ मारा और फिर युवक की जमकर धुनाई कर दी।

इसके बाद युवती के मायके वालों को भी बुला लिया गया। आरोप है कि युवती के मायके वालों की तहरीर पर थाने में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed