फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father got his lost son after nine years in delhi

9 साल बाद मिला खोया बेटा, पिता लगातार करता रहा उसकी तलाश

Thu, 25 Aug 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
father got his lost son after nine years in delhi
missing child returns - फोटो : TOI

अपने बच्चे को खोजने की एक पिता की कोशिश 9 साल बाद रंग लाई। जहांगीरपुरी से लापता बच्चे को पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर से बरामद कर लिया गया है। संतान नहीं होने के कारण बच्चे को डेढ़ साल की उम्र में एक दंपति ने ही में जगजीवन राम अस्पताल से अगवा किया था।

विज्ञापन


तब से पीड़ित पिता  अपने बच्चे को लगातार खोज रहा था। पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दंपति की पहचान मोहम्मद शमीम और नरगिस के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल के मुताबिक बच्चा नौ साल पहले जहांगीरपुरी के जगजीवन राम अस्पताल से लापता हुआ था। तब से उसके पिता अफसर उसकी तलाश में जुटे थे। वह लापता बेटे की फोटो अपने पास रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले एक शादी में उन्होंने वह तस्वीर अपने एक जानकार को दिखाई। जानकार ने फोटो देखकर बताया कि उन्होंने बच्चे को पुराना सीलमपुर में अपने पड़ोस में एक दंपति के पास देखा है।

जानकार को भी शक था कि यह बच्चा दंपति का नहीं है। दंपति भी लोगों को बताता था कि उनका बच्चा गांव में था वो उसे डेढ़ साल बाद लेकर आए हैं।

सरकारी स्कूल में दिखा था गुम बच्चा

father got his lost son after nine years in delhi

पीड़ित पिता ने बीते मई में इसकी सूचना कृष्णानगर पुलिस को दी। पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की तो पता चला कि दंपति पुराना सीलमपुर में किराये पर रहते थे, अब कहीं और चले गए हैं।

पुलिस ने आस-पास के स्कूलों  में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को बीते 22 अगस्त को पुराना सीलमपुर स्थित नगर निगम के स्कूल में साढ़े दस साल का एक बच्चा मिला जिसका हुलिया फोटो से मिलता जुलता था। पुलिस बच्चे के साथ घर पहुंची।

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में आरोपी मो. शमीम और नरगिस उसे अपना बच्चा बताते रहे, लेकिन पुलिस के सामने थोड़ी देर बाद उन्होंने सच कुबूल लिया।

चुराने से पहले की थी रेकी

father got his lost son after nine years in delhi

मामला 2007 का है। पीड़ित पिता अफसर की पत्नी फरीदा 2007 में गर्भवती थी। वह डेढ़ साल के अपने बच्चे के साथ अस्पताल गई थी। वह डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगी थी, तभी बच्चे को नींद आ गई।

फरीदा ने उसे बेंच पर लिटा दिया। नंबर आने पर बच्चे को वहीं छोड़कर अंदर डॉक्टर के पास चली गई। वापस लौटी तो बच्चा गायब था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शमीम ने बताया कि उन्होंने कई अस्पताल की रेकी की थी जिससे पता चल सके की कहां से आसानी से बच्चा चुराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed