फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fastag facility started in 21 parking lots of MCD

Delhi: एमसीडी की 21 पार्किंग में फास्टैग की सुविधा शुरू, निगम ने 193 पार्किंग स्थलों पर लगाए ई-चार्जिंग स्टेशन

Sun, 24 Dec 2023 12:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:01 AM IST
सार

एमसीडी की 21 पार्किंग में फास्टैग से पार्किंग शुल्क के भुगतान की सुविधा नए साल में शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को बिना नकद राशि के भुगतान करने में सहूलियत मिलेगी और समय भी बचेगा।

विज्ञापन
Fastag facility started in 21 parking lots of MCD
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एमसीडी की 21 पार्किंग में फास्टैग से पार्किंग शुल्क के भुगतान की सुविधा नए साल में शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को बिना नकद राशि के भुगतान करने में सहूलियत मिलेगी और समय भी बचेगा। मार्च तक 100 से ज्यादा पार्किंग स्थलों पर ये सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है।193 पार्किंग स्थलों पर ई-चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जा चुके हैं। इनकी संख्या बढ़ाने की योजना पर भी निगम काम कर रहा है। इसके लिए कई बिजली निर्माता कंपनियां निगम के साथ आई हैं।

विज्ञापन


एमसीडी के पास दिल्ली में कुल 417 पार्किंग स्थल हैं, जिनमें बहुमंजिला और सतह पर दोनों तरह की पार्किंग शामिल हैं। निगम पार्किंग स्थलों के जरिए ज्यादा से ज्यादा राजस्व अर्जित करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष में निगम ने 32 नई पार्किंग स्थल बढ़ाए हैं। इस साल पार्किंग स्थलों से करीब 90 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व भी अर्जित किया है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा बहुमंजिला कार पार्किंग स्थल बनकर तैयार हैं, इन्हें जल्द खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


चांदनी चौक कार पार्किंग में सबसे ज्यादा जगह
चांदनी चौक में दिल्ली की सबसे बड़ी 2338 कारें खड़ी करने की पार्किंग बनकर तैयार है। एमसीडी की ओर इसके खुलने का इंतजार किया जा रहा है। इस पार्किंग में भी फास्टैग से भुगतान की सुविधा होगी। कुतुब रोड पर एक और कार पार्किंग का तोहफा जल्द मिलेगा, जहां 176 कारें खड़ी करने की जगह होगी। ये पार्किंग भी बनकर तैयार है। यहां भी फास्टैग से भुगतान की सुविधा मिलेगी।a

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed