फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farooq and Karan went to Mathura to steal mobile on Krishna Janmashtami Delhi Police arrested both

फारूख और करण गिरफ्तार: कृष्ण जन्माष्टमी पर मोबाइल चोरी करने गए थे मथुरा, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 23 Aug 2022 12:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 12:43 AM IST
सार

कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर वापस लौट रहे दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है।

विज्ञापन
Farooq and Karan went to Mathura to steal mobile on Krishna Janmashtami Delhi Police arrested both
फारूख और करण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर वापस लौट रहे दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुंदर नगरी निवासी फारूख (26) और ताहिरपुर निवासी करण (25) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 मोबाइल फोन और चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से बरामद हुए दो मोबाइल ज्योति नगर और कश्मीरी गेट से झपटे गए थे। बाकी सभी 16 मोबाइल को इन लोगों ने मथुरा से चोरी किया था। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि मथुरा के मंदिरों से मोबाइल चोरी करने के बाद दो बदमाश वापस दिल्ली लौट रहे हैं। इनके पास भारी मात्रा में मोबाइल फोन है। फौरन एक टीम का गठन कर फरीदाबाद बॉर्डर पर बदमाशों की निगरानी शुरू कर दी गई। बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान कर टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। दोनों बाइक से शास्त्री पार्क धर्मपुरी की लालबत्ती पहुंचे। टीम ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से बरामद बाइक पांडव नगर इलाके से चोरी की मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि जन्माष्टमी से पूर्व दोनों मथुरा गए थे। वहां कई वारदातों को अंजाम देने के बाद दोनों वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। आरोपी फारूख पेशे से दर्जी है। उसके खिलाफ चोरी और झपटमारी के 14 मामले दर्ज हैं। वहीं करण सफाई कर्मचारी का काम करता है। इसके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed