फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest Live: आज जीरो प्वाइंट पर ही जारी रहेगा धरना, कल लिया जाएगा निर्णय, अधिकारी कर रहे बात

Wed, 04 Dec 2024 07:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Dec 2024 07:30 PM IST
खास बातें

दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बुधवार को ग्रेनो के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई। इसको लेकर बड़ी संख्या में किसान टप्पल बॉर्डर पर पहुंचे। पंचायत में दिल्ली की तरफ कूच करने की घोषणा हुई। इस बीच पुलिस भी किसानों से बीतचीत कर उन्हें मनाने में जुटी रही। वार्ता के बाद पुलिस ने जेल में बंद 123 किसानों को रिहा कर दिया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
Farmer Protest Live Bharatiya Kisan Union Mahapanchayat Noida Traffic update
किसानों को किया गया रिहा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:22 PM, 04-Dec-2024
आज जीरो प्वाइंट पर ही जारी रहेगा धरना, कल बैठक कर लिया जाएगा निर्णय
हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई के बाद किसानों और अफसरों के बीच फिर से वार्ता शुरू हो गई है। आज जीरो प्वाइंट पर ही धरना जारी रहेगा। कल किसान बैठक कर धरना स्थल पर लेंगे निर्णय कि धरना जीरो प्वाइंट या दलित प्रेरणा स्थल पर लिया जाएगा।
06:37 PM, 04-Dec-2024
राकेश टिकैत बोले- समाधान न होने पर लखनऊ तक शुरू करेंगे ट्रैक्टर यात्रा
नोएडा जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को यमुना-एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिस उन्हें टप्पल थाने ले आई। किसान नेता ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर वह लखनऊ तक ट्रैक्टर यात्रा शुरू करेंगे। अब आरपार की लड़ाई होगी। 
विज्ञापन
05:45 PM, 04-Dec-2024
सोमवार को दिल्ली कूच के समय नोएडा बॉर्डर पर रोक लिए गए थे किसान
किसानों ने पहले से चेतावनी दी थी कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह 2 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। बीते दिनों दिल्ली कूच करने से पहले ही उन्हें नोएडा के बॉर्डर पर रोक लिया गया था। इसके साथ ही कई दौर की बैठक किसानों के साथ अधिकारियों की हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। अब शासन स्तर से समिति गठित होने के बाद किसानों की समस्या के समाधान की उम्मीद है।
05:35 PM, 04-Dec-2024
लंबे समय से मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे किसान
बता दें पिछले 25 नवंबर से किसानों के कई संगठन आंदोलन कर रहे है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 26 से 28 तक उन्होंने धरना दिया। इसके बाद 29 से 1 दिसंबर तक किसान यमुना प्राधिकरण पर अपना पड़ाव डाले रहे।
05:19 PM, 04-Dec-2024
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन
10 फीसदी भूखंड आवंटन व 2013 की भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग को लेकर अड़े किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। यह टीम राजस्व परिषद की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य करेगी। शासन स्तर पर देर रात औद्योगिक अनुभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश ने टीम गठन का आदेश जारी किया है।
04:58 PM, 04-Dec-2024
अलग-अलग टोली में पहुंच रहे किसान
ग्रेटर नोएडा में धरना स्थल पर किसान अलग-अलग टोली में पहुंच रहे हैं। नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से बलपूर्वक हटाने और गिरफ्तारी के विरोध में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत के लिए किसानों की भीड़ जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
04:52 PM, 04-Dec-2024

Farmer Protest Live: आज जीरो प्वाइंट पर ही जारी रहेगा धरना, कल लिया जाएगा निर्णय, अधिकारी कर रहे बात

महामाया फ्लाइओवर के पास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। जीरो प्वाइंट पर पंचायत में दिल्ली की तरफ कूच करने की घोषणा के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। महापंचायत से पहले नोएडा महामाया फ्लाइओवर के पास आज किसानों को फिर पुलिस ने रोका है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed