फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work on new storm water drain in Khajuri Khas-Sonia Vihar to begin soon

Delhi NCR News: खजूरी खास-सोनिया विहार में नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन का काम जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
एस्केप ड्रेन वन, बिहारीपुर, बंड और गोकलपुर ड्रेन का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

जलभराव रोकने को ड्रेन पर सख्ती, पंपिंग की होगी लगातार निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खजूरी खास और सोनिया विहार में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाई जाएगी। बुधवार को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री कपिल मिश्रा ने एस्केप ड्रेन वन, बिहारीपुर ड्रेन, बंड ड्रेन व गोकलपुर ड्रेन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ड्रेन की सफाई, पंपिंग व पानी की निकासी की लगातार निगरानी होगी। उन्होंने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी को गीतांजलि स्कूल वजीराबाद रोड से गोकलपुर मेट्रो स्टेशन तक नया स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर जल्द काम शुरू करने को कहा गया। एस्केप ड्रेन वन की बाउंड्री वाल का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एमसीडी को गोकलपुर ड्रेन की डिसिल्टिंग जल्द पूरी करने, जल बोर्ड को भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के वेस्ट वाटर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने को कहा गया। सोनिया विहार पुश्ता से जुड़े सर्विस रोड व फुटपाथ का निर्माण गुणवत्ता व समयबद्धता से पूरा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed