फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AISA-SFI alliance for DUSU elections

Delhi NCR News: डूसू चुनाव में आइसा-एसएफआई के बीच हुआ गठबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
-सभी के लिए सुरक्षित हॉस्टल, सस्ती मेट्रो पास और फीस बढ़ोतरी रोकने को बनाएंगे चुनावी मुद्दा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव से पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने गठबंधन का ऐलान किया है। आइसा ने अनन्या, अक्षत और एसएफआई ने स्टांजिन और बी परिजात को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन किस पद पर चुनाव लड़ेगा।

बता दें डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद के लिए 18 सितंबर को चुनाव होना है। आइसा-एसएफआई ने सत्य निकेतन में पीजी भवन ढहने की घटना को भी प्रमुख मुद्दा बनाया है। संगठनों का कहना है कि दिल्ली में हजारों विद्यार्थी महंगे किराये और असुरक्षित निजी आवासों में रहने को मजबूर हैं। पर्याप्त हॉस्टल नहीं होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल गंभीर हो गया है। गठबंधन ने सभी के लिए सुरक्षित हॉस्टल सुरक्षित और किफायती छात्र आवास, रियायती मेट्रो पास, फीस वृद्धि पर रोक, गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक शिक्षा और शैक्षणिक स्वतंत्रता को अपने प्रमुख मुद्दों में शामिल किया है।
विज्ञापन


दोनों संगठनों ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसा डूसू बनाना है जो विद्यार्थियों के मुद्दों पर पूरे वर्ष काम करे। पिछले डूसू चुनाव में वाम समर्थित उम्मीदवारों को मिले वोटों का हवाला देते हुए दावा किया कि डीयू में वाम छात्र संगठनों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। गठबंधन ने विद्यार्थियों से संयुक्त मोर्चे के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed