फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer panchayat on Land acquisition.

जमीन अधिगृहण पर पंचायत कर किसान दिखाएंगे दम

Wed, 25 Nov 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 25 Nov 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer panchayat on Land acquisition.

मेवात जिले में सोहना के साथ लगते रोजकामेव इलाके के नौ गांवों की करीब 1500 एकड़ जमीन पर औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित करने का ख्वाब, सरकार और जनता की आंखों में अब धुंधला होने लगा है।

विज्ञापन


इनेलो नेता तैयब हुसैन घासेड़िया ने बुधवार देर शाम ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर गांव महरौला में आईएमटी रोजकामेव से संबंधित सैकड़ों किसानों ने एक पंचायत बुलाई हुई है।
विज्ञापन


इस मामले पर उस पंचायत में पुन: विचार करने के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के अधिकारियों और मेवात प्रशासन ने संयुक्त तौर पर जो रणनीति बनाई, उसका असर करीब पांच साल से इस जिले के विकास पर गहरा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सवा सौ किसान परिवारों का पेट पालने वाली 1500 एकड़ जमीन का जब आईएमटी रोजकामेव विकसित करने के लिए अधिग्रहण किया गया था।

उस वक्त सपना यह था कि स्थानीय युवाओं को इसमें स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर मिलेंगे मगर ऐसा नहीं हो पाया।

नौ गांवों के किसानों को अभी तक एचएसआईआईडीसी और हरियाणा सरकार की ओर से दिए गए मुआवजे पर एतराज है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौर में भी किसानों ने दिल्ली-अलवर रोड के दोनों तरफ की जमीन के मुआवजे में अंतर का मामला उठाया था।


किसान नेता आजाद खान कहते हैं कि उन्होंने कई बार मेवात के किसानों के दर्द को समझने की नेताओं एवं अधिकारियों से गुहार लगाई मगर परिणाम शून्य रहा।

इनेलो नेता तैयब हुसैन घासेड़िया ने कहा कि आईएमटी रोजकामेव से संबंधित किसानों को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने छला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री आफताब अहमद और इनेलो के नूंह विधायक जाकिर हुसैन ने इन किसानों को छलने में प्रशासन और सरकार का साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed