फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ZTO transferred due to slow work of merging property ID

Faridabad News: प्रॉपर्टी आईडी मर्ज करने का काम धीमा होने पर जेडटीओ का तबादला

Mon, 03 Apr 2023 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
ZTO transferred due to slow work of merging property ID
प्रॉपर्टी आईडी मर्ज करने का काम धीमा होने पर जेडटीओ का तबादला
विज्ञापन

इंपेक्ट
-एनआईटी जोन तीन का कार्य पदम सिंह ढांडा को मिला, अमर उजाला ने प्रॉपर्टी का मामला 28 मार्च को उठाया था

फोटो-11

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त ने एनआईटी जोन तीन की क्षेत्रीय कराधान अधिकारी दीपा (जेडटीओ) का तबादला कर दिया गया है। अब जोन तीन का कार्य चंदावली के जेडटीओ पदम सिंह ढांडा को दिया गया है। एनआईटी जोन तीन में प्रॉपर्टी इंटीग्रेशन का कार्य धीमा होने का मामला अमर उजाला ने 28 मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
याशी कंपनी ने शहर की संपत्तियों का सर्वे कर करीब 5.75 लाख नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई है। वहीं, नगर निगम द्वारा बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी 3.20 लाख है। ऐसे में नगर निगम याशी कंपनी की प्रॉपर्टी आईडी से पुरानी आईडी को मर्ज कर रहा है। इसमें से करीब 1.29 लाख प्रॉपर्टी आईडी का डेटा याशी कंपनी के डाटा से मैच नहीं कर रहा था। निगमकर्मी याशी कंपनी की आईडी की कमियों को ठीक करने पुरानी आईडी के साथ मर्ज कर रहे हैं। इसमें करीब 1.05 लाख का काम पूरा हो गया है। अभी भी 24 हजार प्रॉपर्टी आईडी को मर्ज करने का काम बचा हुआ है। एनआईटी जोन तीन में करीब 20 हजार प्रॉपर्टी आईडी को मर्ज करना बाकी है। चार हजार अन्य जोनों के हैं। अमर उजाला ने 28 मार्च को एनआईटी जोन तीन में प्रॉपर्टी मर्ज करने का काम धीमा शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

---

पदम सिंह को मिला अतिरिक्त कार्य

नगर निगम आयुक्त ने एनआईटी जोन तीन में प्रॉपर्टी आईडी मर्ज करने का काम धीमा होने पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी दीपा का तबादला प्लॉनिंग ब्रांच में कर दिया है। एनआईटी जोन तीन का कार्यभार चंदावली के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी पदम सिंह ढांडा को दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय कराधान अधिकारी मुख्यालय दिनेश कुमार को बल्लभगढ़ जोन दो का कार्यभार दिया गया है। दूसरी ओर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने एनआईटी जोन तीन के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए सभी जेडटीओ को कार्य बांट दिया है। सातों जोन के जेडटीओ को दो-दो हजार प्रॉपर्टी आईडी मर्ज करने के लिए दी गई हैं। जिससे काम को जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed