{"_id":"5f8493848ebc3edc0f59d4cc","slug":"youth-working-in-the-mall-of-mathura-used-to-provide-data-faridabad-news-noi542073553","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के मॉल में काम करने वाला युवक उपलब्ध करवाता था डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के मॉल में काम करने वाला युवक उपलब्ध करवाता था डाटा
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-37 में चल रहे फर्जी कॉल सेेंटर संचालक को मथुरा के एक मॉल में काम करने वाला युवक वहां से खरीदारी करने वाले लोगों का डाटा उपलब्ध करवाता था। उन ग्राहकों को कॉल सेंटर वाले इनाम निकलने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करते थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी चेतन को दो दिन की रिमांड पर ले रखा है। आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम मथुरा रवाना हुई है। बहरहाल, आरोपी और मॉल का नाम उजागर नहीं कर रही है।
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी कॉल सेंटर से मॉल में खरीदारी करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा अपना शिकार बनाते थे। मुख्य आरोपी चेतन को मथुरा निवासी उसका एक दोस्त मॉल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों का डाटा उपलब्ध करवाता था। उसमें ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और व्यक्ति ने क्या सामान खरीदा इसकी जानकारी होती थी।
एसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो डाटाबेस से पहले ये पता करते थे कि किस व्यक्ति ने किस कंपनी का कौन सा सामान खरीदा है। इसके बाद वो उस व्यक्ति को उसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन करते थे। वे उन्हें ये कहकर लुभाते थे कि उनका नंबर कंपनी के लकी कस्टमर के रूप में चयनित हुआ है। इसके बाद वो उन्हें कंपनी के अन्य सामान सस्ते और भारी छूट पर देने का झांसा देकर पैसे अपने खातों में डलवा लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने सेक्टर-37 अनंगपुर डेयरी में अवैध रूप से चल रहे काल सेंटर का भंडाफोड़ किया था। मौके से सात लोग को गिरफ्तार किया गया, जिनमें काल सेंटर संचालक सेक्टर-8 निवासी चेतन के अलावा फोन करने वाले सुमित, नेहा, भूमि, एकता, वर्षा और साजिदा शामिल हैं।