{"_id":"654d19871c4dfe3de6032df8","slug":"youth-was-murdered-on-suspicion-of-being-an-informer-accused-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16617-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुखबिरी के शक में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुखबिरी के शक में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संतोष नगर झुग्गी में हुई युवक की हत्या मामले की गुत्थी क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने सुलझा ली है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते हैं। उन्हें शक था कि मृतक नितिन उनकी मुखबिरी करता है।
सात नवंबर को बाईपास रोड स्थित संतोष नगर मछली मार्केट के पीछे बनी झुग्गी में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी नितिन के रूप में हुई। मृतक की मां की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में हत्या का केस दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला निवासी विजय और विवेक उर्फ आलू, बिहार के आरा जिले के गांव केसवा निवासी विशाल व बिहार के जिले के मुगल सराय के गांव पोनी निवासी ज्ञान उर्फ चूजा के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच टीम से इंस्पेक्टर दीपक, पीएसआई रामचन्द्र, एएसआई कुलदीप, हवलदार आनंद, सिपाही अनिल कुमार, अजित, विनीत व रमेश ने आरोपियों को बंगाल शूटिंग मोड बाईपास रोड से गिरफ्तार है। पूछताछ में सामने आया मुख्य आरोपी विजय अवैध शराब बेचने का काम करता है। अन्य तीनों आरोपी करीब आठ महीने से विजय के पास काम करते हैं। विजय को शक था कि मृतक नितिन पुलिस के लिए मुखबिरी करता है और उसे पकड़वाना चाहता है। विजय ने साथियों मिलकर पहले नितिन के साथ शराब पी और बाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी। चारों आरोपियों पर पहले भी शराब तस्करी के केस दर्ज हैं। मुख्य आरोपी विजय पर अवैध हथियार व चोरी के भी केस दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।