{"_id":"61e5a4e8dabaef075e38cbac","slug":"youth-shot-dead-in-the-engagement-ceremony-itself-committed-the-crime-for-refusing-to-withdraw-the-case-faridabad-news-noi6274039184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: सगाई समारोह में ही युवक की गोली मारकर हत्या, मुकदमा वापस लेने से मना करने पर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: सगाई समारोह में ही युवक की गोली मारकर हत्या, मुकदमा वापस लेने से मना करने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Youth shot dead in the engagement ceremony itself, committed the crime for refusing to withdraw the case
बल्लभगढ़। शहर में बदमाशों का दुस्साहस कितना बढ़ता जा रहा है, इसका नजारा रविवार रात गांव तिगांव में देखने को मिला। सगाई समारोह में आए एक युवक ने पहले से पुलिस में दर्ज एक मुकदमे को वापस लेने से मना क्या किया। दो युवकों ने उसे समारोह में मौजूद लोगों के बीच पिस्तौल निकालकर गोली मार दी और फरार हो गए। युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। उसकी पहचान कपिल अधाना (32) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
मृतक के भाई सतनाम ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि छोटे भाई कपिल ने एक विधवा से शादी की थी। उसके चार बच्चे हैं। बीते दिनों उसके भतीजे सोनू की दुकान पर गांव के ही आकाश व सागर उधार में सामान लेने पहुंचे थे। सोनू ने उधार में समान देने से मना कर दिया था। इस पर दोनों युवक ने दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट की थी। इसके बाद आकाश व सागर के खिलाफ तिगांव थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों कपिल एवं सोनू पर थाने में दर्ज मामले को वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
रविवार रात को तिगांव रोड स्थित मंझावली में बिरेंद्र के बेटे की सगाई समारोह में भी दोनों युवकों ने कपिल व सोनू पर मामले को वापस लेने को कहा। लेकिन जब उन्होंने इससे मना किया तो एक ने जेब से पिस्तौल निकाली और कपिल के सीने में गोली मार दी। इससे समारोह में अफरातफरी का माहौल हो गया। कपिल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कपिल काफी मिलनसार था। वह वाहन चलाता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी आकाश और सागर बदमाश प्रवृति के हैं। इन दोनों पर सोनू ने छह दिसंबर को 3500 रुपये की लूट व अन्य मामले में तिगांव थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी सागर की शादी नहीं हुई है। जबकि दूसरे आरोपी आकाश की शादी हुई है और उसका एक बच्चा भी है। सबइंस्पेक्टर आनंद पाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।