{"_id":"66dc8e901ef28ed9c90a8c65","slug":"youth-falls-from-emu-train-dies-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30374-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएमयू ट्रेन से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएमयू ट्रेन से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
गेट के पास खड़ा था, संतुलन बिगड़ने से गिरा, बल्लभगढ़ से पलवल जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ से पलवल जा रहे युवक की शुक्रवार शाम को ईएमयू ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने के कारण गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा था। ट्रेन के चलते ही संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिरा और सिर कटने से मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि उनको शुक्रवार की शाम को सूचना मिली की बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर-2 पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव फिरोजपुर थाना सदर पलवल निवासी भारत (36) के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह ड्यूटी करने के बाद दिल्ली से बल्लभगढ़ तक मेट्रो से आए थे। सड़क पर जाम होने की वजह से वह बल्लभगढ़ से पलवल जाने के लिए ईएमयू ट्रेन का प्लेट फॉर्म-2 पर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन आई उसमें भीड़ होने की वजह से वह गेट के पास खड़े होकर सफर करने लगे। ट्रेन के चलते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और युवक ट्रेन के नीचे गिर गया। इसकी वजह से उसका सिर कट गया और मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत
बल्लभगढ़। कंपनी से रेलवे लाइन को पार करके घर जा रहे दिव्यांग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दिव्यांग सेक्टर-59 में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरि विहार निवासी मनोज (27) सेक्टर-59 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी से घर जाने के लिए रेलवे लाइन को पार कर रहे थे तभी ईएमयू की चपेट में आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद