{"_id":"655b98b5e0db5942630c3be7","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-murder-case-registered-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17006-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-19 स्थित नगर निगम कार्यालय के पास रविवार रात बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान गांव दौलताबाद निवासी विजय (35) के रूप में हुई है। पत्नी रेनू ने पुलिस को बताया वह भैया दूज का त्योहार मनाने बच्चों के साथ मायके गई थी। रविवार शाम को घर आने वाली थी। विजय रविवार शाम करीब छह बजे घर से बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए निकला था। घर आने के बाद शाम 6:53 बजे बजे रेनू की फोन पर विजय से बात हुई। विजय ने कहा वह जल्द घर आ रहा है। 7:03 बजे दोबारा से फोन करने पर फोन किसी और ने उठाया। आरोप है कुछ देर तक सामने से आवाज नहीं आई बाद में संदीप नाम के युवक ने फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। संदीप ने कहा कि उसने विजय की हत्या कर दी है, सेक्टर-19 से शव उठाकर ले जाओ। सूचना पाकर भारत कॉलोनी निवासी विजय का बड़ा भाई और परिवार के अन्य लोग मौके पर पंहुचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल रखवा दिया है।
-- -- -
सीसीटीवी में बाइक पर अकेला जाता दिखा
ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया मृतक ने 6:24 बजे बाइक में साइड का इंडीगेटर लगवाया था। कुछ देर बाद नगर निगम चौक पर बने शराब के ठेके के पव्वा लेकर जाते हुए फुटेज में दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद विजय दो लोगों के साथ वापस आया और एक बोतल शराब लेकर गया। 6:57 बजे अकेला अपनी बाइक से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया वह बाइक पर शराब के नशे में धुत्त होकर गया था। शव पर किसी तरह की मारपीट या चोट के निशान नही हैं। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी संदीप मृतक विजय के जाने के बाद सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। आरोपी गाड़ी चलाने का काम करता है और मृतक को पहले से जानता भी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को पता लगेगा। मामले की जांच की जा रही है।