फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth dies after being hit by a vehicle at Chandavali Turn.

Faridabad News: चंदावली मोड़ पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a vehicle at Chandavali Turn.
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। चंदावली मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब दो घंटे के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है। जयप्रकाश पिछले पांच-छह साल से चंदावली मोड़ के पास जड़ी-बूटी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह पत्नी, पांच बच्चों और सास-ससुर के साथ झोपड़ी में रहते थे। उनकी पत्नी राजेंद्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जयप्रकाश किसी काम से बाजार गए थे। देर शाम वह बल्लभगढ़ की तरफ से चंदावली पुल की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजेंद्री के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया कि जयप्रकाश को थार वाहन ने टक्कर मारी थी। हालांकि, वाहन चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article