फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked with intent to kill; gold chain and cash looted.

Faridabad News: युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चेन और नकदी लूटी

Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill; gold chain and cash looted.
चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र स्थित गांव बुखारपुर में युवक पर जानलेवा हमला करने, लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव बुखारपुर निवासी विशाल सिंह 24 जुलाई की रात अपने घर से वर्क फ्रॉम होम की ड्यूटी पूरी करने के बाद माता-पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उनसे मिलने जा रहा था। रास्ते में उसके छोटे भाई का फोन आया कि वह दयालपुर-बुखारपुर रोड स्थित जिम में है और गाड़ी की चाबी ले जाए। विशाल जब जिम के पास पहुंचा तो वहां मौजूद कुणाल ने उसे आवाज देकर रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि तभी शिवम उर्फ शिब्बू, उत्तम उर्फ उमेश और सेंकी उर्फ बलवंत वहां पहुंचे और लोहे की रॉड तथा नुकीले डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सेंकी ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि उत्तम ने डंडे से वार कर उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन तोड़ दिया। बचाव करने पर आरोपियों ने उसके हाथ, पैर, कमर और छाती पर लगातार वार किए। मारपीट के दौरान एक घूंसा लगने से उसका दांत भी टूट गया।
विज्ञापन




विशाल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी लोअर की जेब से 7 हजार रुपये भी निकाल लिए और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ ले जाया गया। बाद में उसे सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed