फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Your dost app launched

नेहरू कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क काउंसलिंग

Thu, 12 Sep 2019 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Your dost app launched
फरीदाबाद। राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को शैक्षणिक दबाव, करियर काउंसलिंग, गुस्से पर काबू पाना, समस्या समाधान कौशल, जन संपर्क, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास निर्माण, परीक्षा और करियर तनाव संबंधी काउंसलिंग (परामर्श) निशुल्क मिल सकती है। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई इस पहल में फरीदाबाद के राजकीय जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के करीब साढ़े छह हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अन्य लोगों को यही परामर्श पाने के लिए 800 से हजार रुपये तक का भुगतान करना होगा। जबकि प्रदेश के चार कॉलेजों के छात्र यह लाभ निशुल्क ले सकेंगे। काउंसलर विद्यार्थियों को समस्या के अनुसार मेसेज, ऑडियो और वीडियो माध्यम से परामर्श मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ‘योर दोस्त’ साइट का पूरा विवरण दिया गया है। पोर्टल पर छात्र को अपना नाम, कॉलेज और फोन नंबर व ईमेल के साथ पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र की समस्या के आधार पर उसे एक काउंसलर के साथ जोड़ा जाएगा। जो एक दोस्त की तरह विद्यार्थी से सारी समस्या सुनेगा। निष्पक्ष समाधान निकालने में यह काउंसलर पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘योर दोस्त’ नाम की इस संस्था के साथ युवाओं के बीच बढ़ते तनाव, अवसाद व अन्य समस्याओं को एक दोस्त की तरह सुलझाने में यह मनोरोग विशेषज्ञ मदद करेंगे।
टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
180033132023 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके भी विद्यार्थी निशुल्क परामर्श हासिल कर सकते हैं।
योर दोस्त संस्था के सहायक ने बताया कि विद्यार्थियों को निशुल्क परामर्श देने के लिए राज्य सरकार ने बेंगलुरू की संस्था से करार किया है। प्रथम चरण में राज्य के चार राजकीय कॉलेज विद्यार्थियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इसमें फरीदाबाद के पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के अलावा गुरुग्राम के दो व एक पंचकुला का कॉलेज शामिल है।

विद्यार्थियों की मदद के लिए सरकार का बेहतरीन प्रयास है। अवसाद युवाओं के मन में जल्दी घर कर लेता है। जरूरत है उन्हें सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिल सके।
- डॉ. प्रीता कौशिक, प्राचार्या, नेहरू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed