फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young wrestler worried about Sakshi's decision

Faridabad News: साक्षी के फैसले से युवा पहलवान चिंतित

Fri, 22 Dec 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Young wrestler worried about Sakshi's decision

विज्ञापन
फरीदाबाद। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती से सन्यास लेने के फैसले से युवा पहलवान चिंतित हैं। जिले के पहलवानों ने साक्षी मलिक के फैसले को गलत बताया है। उनका कहना है कि अखाड़े में रहते हुए लड़ाई जारी रखनी चाहिए थी। अंतरराष्ट्रीय कोच का कहना है कि फेडरेशन में एक महिला सदस्य होनी चाहिए थी। महिला अध्यक्ष होगी तो शोषण का मामला नहीं होगा। पहले भी महिलाओं की फेडरेशन में भागीदारी नहीं थी और अब भी नहीं मिली है। सरकार ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं हुआ, यह सही नहीं है।
खिलाड़ियों का कहना है कि बजरंग पुनिया ने भी अपना अवार्ड वापस कर दिया है। खिलाड़ियों को सबसे पहले खेल पर ध्यान देना चाहिए। कई बार राजनीति में पड़कर खिलाड़ियों का भविष्य भी खराब हो जाता है। ऐसे में किसी संगठनों या राजनीतिक दलों के उकसावे में भी नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन


-------

खेल को नहीं छोड़ना चाहिए था, अगर खेल के साथ लड़ाई लड़ती तो वह अपनी बात को ज्यादा मजबूती के साथ रख सकती थी। खेल छोड़ने के बाद लोग धीरे-धीरे भूल जाएंगे। जिससे वह कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसी भड़ाना, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान

----------
उनके इस फैसले से खिलाड़ी उदास हैं। उन्हें इस प्रकार का फैसला नहीं लेना चाहिए था। खिलाड़ी की पहचान उसका प्रदर्शन है। खेल से सन्यास लेने के बाद वह मैदान से बाहर हो जाएगी। मेरी समझ में यह उचित फैसला नहीं है।
अकांक्षा, राष्ट्रीय महिला पहलवान
----------

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ लड़ाई शुुरू करने के लिए उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई थी। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी। सरकार को इस संबंध में कुछ विचार करना चाहिए।

स्नेहा दहिया, राष्ट्रीय महिला पहलवान

-----------
फेडरेशन में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल करना जरूरी है, जिसे उस खेल के संबंध में जानकारी हो। जिससे बेहतरीन खिलाड़ी को सामने लाया जा सके। जो देश के लिए पदक दिलाने के लिए अपनी जान लगा दे।
तीरंदाज साहिल

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed