फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman commits suicide by hanging herself at home.

Faridabad News: घर में फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या

Sun, 06 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young woman commits suicide by hanging herself at home.
घटना के समय माता-पिता और छोटे भाई-बहन घर से बाहर थे, आईटीआई में लिया था दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। माता-पिता काम पर गए थे, जबकि उसके छोटे भाई-बहन स्कूल गए हुए थे।
युवती के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वंदना की मां अरुणा ने बताया कि उनकी बेटी ने करीब एक महीने पहले ही आईटीआई में दाखिला लिया था और पिछले 1 सप्ताह से पढ़ाई के लिए जा रही थी। वह सेक्टर-16 स्थित संस्थान में पढ़ने जाती थी। परिवार के अनुसार वंदना की पढ़ाई को लेकर भी कोई परेशानी नहीं थी। परिजनों का कहना है कि वह सामान्य थी और किसी तरह के तनाव में नहीं थी।
विज्ञापन


अरुणा घरेलू सहायिका का काम करती हैं, जबकि वंदना के पिता रिक्शा चलाते हैं। परिवार पिछले करीब चार साल से किराये के मकान में रह रहा था। मूलरूप से उनका परिवार एटा का रहने वाला बताया गया है। वंदना के दो छोटे भाई-बहन हैं। शनिवार सुबह दोनों स्कूल गए थे, जबकि माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए थे। परिजनों के अनुसार, वंदना घर में अकेली थी। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके पिता को फोन कर घर का गेट खुला होने और वंदना के फंदे पर लटके होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, युवती ने चुन्नी से पंखे के सहारे फंदा लगाया था। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है लेकिन इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed