फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man trapped in honey trap, one lakh rupees taken as hostage and looted

Faridabad News: युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, बंधक बना लूटे एक लाख

Thu, 30 May 2024 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Young man trapped in honey trap, one lakh rupees taken as hostage and looted
- बुधवार रात युवती के झांसे में आकर सरूरपुर के पास गया था छोड़ने
विज्ञापन

- युवती के बुलाए बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा और मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुकेश कॉलोनी में बदमाशों ने एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर पहले सरूरपुर पुलिया के पास बंधक बनाया। फिर उससे मारपीट कर और मोबाइल फोन लूट कर यूपीआई ऐप से अपने बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके अलावा युवक से पांच हजार रुपये भी लूट ली। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया। मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिला निवासी राजेश कुमार पटेल बल्लभगढ़ स्थित मुकेश कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। चार-पांच दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से युवती की कॉल आई। धीरे-धीरे वह उससे बातें करनी लगी। मंगलवार रात करीब 11 बजे युवती ने उसे संजय कॉलोनी मार्केट के पास मिलने बुलाया। वह अपनी मोटरसाइकिल से युवती से मिलने चला गया और कुछ देर तक दोनों ने बातचीत की। इसके बाद युवती उसे रात अधिक होने का हवाला देकर सरूरपुर पुलिया के पास छोड़ने की बात कहने लगी। रात अधिक होने की वजह वह भी युवती की सुरक्षा को देखते हुए छोड़ने चला गया।
विज्ञापन

सरूरपुर पुलिया के पास पहुंचकर युवती ने फोन कर अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। कुछ देर में उसके साथी दो बाइक पर आए और उसे बंधक बनाकर पास स्थित झाड़ियों में ले गए। यहां बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उससे मोबाइल फोन और जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूपीआई एप से खाते में ट्रांसफर कराए एक लाख
राजेश ने बताया कि आरोपियों ने उसके फोन का यूपीआई एप पासवर्ड पूछ कर अपने बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस को बताने पर जान से मारपीट की धमकी देते हुए युवती समेत सभी फरार हो गए।

---
रात में डरकर नहीं बताई वारदात, अगले दिन दी पुलिस को शिकायत
आरोपियों के चंगुल से छूट कर राजेश किसी प्रकार अपने घर पहुंचा। बुधवार सुबह उसने पुलिस थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed