{"_id":"678e99c9acad73bbd208c369","slug":"young-man-stabbed-to-death-due-to-altercation-during-liquor-party-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36765-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में रविवार रात हुई वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हुक्का व शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में 25 साल के युवक चेतन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता दिनेश के बयान पर आदर्श नगर थाने में सोमवार सुबह हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम अनिकेत, शिवम व सागर हैं। शुरुआती पूछताछ में हुक्का व शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के शरीर पर चाकू के कुल 9 वार लगने बताए गए हैं।
ये मामला रविवार रात को सामने आया। यूपी बुलंदशहर के मूल निवासी दिनेश अब बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में रहते हैं। वो एक कंपनी में बतौर गार्ड नौकरी करते हैं। रविवार रात को ड्यूटी पर थे तो बेटी व अन्य लोगों ने कॉल कर बताया कि चेतन को गांव के ही एक प्लॉट में चाकू मार दिया गया है और वो अस्पताल में है। दिनेश व परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि चेतन की मौत हो चुकी है। सूचना के बाद आदर्श नगर थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के पिता दिनेश ने सोमवार सुबह पुलिस को बयान दिया कि उनके बेटे की हत्या शिवम, सागर व अनिकेत ने की है। आरोप लगाया गया कि पहले हुए झगड़े की रंजिश को लेकर हत्या की गई है।
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने 21 साल के अनिकेत, 19 साल के शिवम और 23 साल के सागर को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। अनिकेत उर्फ विवेक और सागर ऊंचा गांव के ही रहने वाले हैं। जबकि शिवम यूपी इटावा का मूल निवासी है और अब ऊंचा गांव में रहता है।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रविवार रात लगभग साढ़े 10 बजे ऊंचा गांव में विनय के प्लॉट पर प्रवीन उर्फ बब्लू, अनिकेत, शिवम, सागर, विनय व मृतक चेतन हुक्का व शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर प्रवीन उर्फ बबलू व चेतन में कहासुनी हो गई। जिसपर प्रवीन , शिवम, सागर व अनिकेत ने चेतन को पीटा। इसी दौरान अनिकेत ने चाकू निकाल कर चेतन के पेट में चाकू से वार किये। चेतन लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया और शिवम, सागर, बबलू व अनिकेत वहां से भाग गए। पूछताछ में ये भी पता चला कि 5-6 महीने पहले चेतन व अनिकेत के बीच कहासुनी हुई थी। अनिकेत तभी से रंजिश रखता था और रविवार रात झगड़े के दौरान चेतन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
6 बहनों का अकेला भाई था चेतन
मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि चेतन 6 बहनों का अकेला भाई था। चार बेटियों की वो शादी कर चुके हैं। चेतन की मां राजवती ने बताया कि रविवार शाम को बेटा नई जर्सी खरीदकर लाया था। बेटे ने 700 रुपये मांगे थे लेकिन मां ने उसे 500 रुपये ही दिए थे। कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने आकर बताया कि चेतन पास के प्लॉट में बेसुध पड़ा है। चेतन के शरीर पर कई जगह चाकू के वार के निशान थे और उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। उसे तुरंत बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के लिए उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।