फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man shot when he refused to bring liquor

Faridabad News: शराब लाने से इनकार किया तो युवक को मारी गोली

Fri, 08 Aug 2025 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Young man shot when he refused to bring liquor
- बडौली गांव में हुक्का पी रहे युवक पर शराब के नशे में धुत गांव के ही व्यक्ति ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बडौली गांव में गुरुवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब शराब लाने से इनकार करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल की पहचान आशिष के रूप में हुई है, जो फॉर्मटैक कंपनी बघौला में ठेकेदारी का कार्य करता है। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है जब वह पड़ोस में हुक्का पी रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला भूपेंद्र उर्फ कारे नशे की हालत में वहां पहुंचा और आशिष से शराब की बोतल मंगवाने को कहा। आशिष के इनकार करने पर कारे ने उसे धमकी दी और कुछ देर बाद अपनी गाड़ी से कट्टा लेकर लौटा। बिना कुछ कहे उसने आशिष पर गोली चला दी, जो सीधे उसके दाहिने हाथ में लगी।


गोली की आवाज सुनकर नितेश, कृष्णा, भैरो और छोटू मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल आशिष वहीं गिरकर बेहोश हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। चांदहट थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी भूपेंद्र उर्फ कारे के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed