{"_id":"6581d9157c0567836a025727","slug":"young-man-murdering-his-wife-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18253-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी की हत्या कर बाहर से ताला लगाकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी की हत्या कर बाहर से ताला लगाकर भागा युवक
विज्ञापन
- मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय काॅलोनी में पत्नी की हत्या कर पति बाहर से ताला लगाकर भाग गया। दो दिन तक कमरे में किसे के नहीं आने पर मकान मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है।
मूल रूप से बिहार के जिला बक्सर स्थित गांव कंजिया निवासी प्रीती (24) वर्तमान में संजय काॅलोनी में पति सरोज यादव के साथ रहती थी। तीन वर्ष पहले उसने बक्सर के ही सरोज यादव से प्रेम विवाह किया था। दंपती संजय काॅलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। उसके माता पिता संजय काॅलोनी के पास ही बसी शहीद काॅलोनी में रहते हैं। दो माह से सरोज अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था। करीब पांच दिन पहले ही उसने किराए पर मकान लिया था। दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा रहता था। रविवार को दोनों के बीच किसी बात पर क्लेश हुआ और सरोज यादव कमरे का ताला लगाकर चला गया। मंगलवार दोपहर कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या करने की आशंका
महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया लगता है गला दबाने के महिला की जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया गया है। परिजनों की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- भंवर सिंह, चौकी प्रभारी संजय काॅलोनी