फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man committed suicide by hanging himself after cutting a vein

Faridabad News: युवक ने नस काटने के बाद फंदा लगाकर की खुदकुशी

Wed, 27 Nov 2024 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself after cutting a vein
फोन पर किसी ने दी थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरि विहार में किराये पर रहने वाले युवक ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक को फोन पर जाने से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार युवक ने पहले नशे का सेवन किया उसके बाद हाथ की नस काटी और फिर फंदा लगाकर आत्महत्या की। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यूपी के फर्रुखाबाद निवासी प्रमोद सक्सेना ने बताया कि उसका 29 साल का भाई जीतू बल्लभगढ़ में हरि विहार स्थित एक मकान में किराये पर रहता था। वह सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को मकान मालिक ने उन्हें फोन कर बताया की उनके भाई जीतू ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद वह फरीदाबाद आए। प्रमोद सक्सेना का आरोप है कि उसके भाई को फोन पर सुलतान नामक युवक ने धमकी दी थी। इसी वजह से जीतू ने आत्महत्या की है। यह बात जीतू ने उन्हें फोन पर बताई थी। वहीं थाना आदर्श नगर प्रभारी हरि किशन ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले कमरे पर नशे का सेवन किया है। उसके बाद हाथ की नस काटी है और फिर फंदा लगाया है। युवक दिवाली से पहले रहने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed