फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man cheated of Rs 35.20 lakh in the name of investment in share market

Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर युवक से 35.20 लाख की ठगी

Tue, 25 Jun 2024 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 35.20 lakh in the name of investment in share market
- ठगों ने युवक से एक अलग बैंक खाता खुलवाकर निवेश करवाया फिर साइबर ठगी का शिकार बना लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवक से 35.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवक को एक अलग बैंक खाता खुलवाकर पैसे ट्रांसफर कराए और फिर ठगी का शिकार बना लिया। युवक की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी वंश कुशवाहा ने बताया कि वह आठ महीने से ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग का काम कर रहे हैं। 20 जनवरी को उनके पास ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने बताया कि उनकी कंपनी सेबी में पंजीकृत है। वह अच्छे मुनाफे वाले स्टॉक्स में निवेश कराते हैं। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें कुछ शेयर के नाम बताए और निवेश करने को कहा। जिसमें उन्हें शुरुआत में मुनाफा हुआ। ठगों ने उसका लाभ भी उन्हें दिया तो उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद ठगों ने उनसे एक ऐप डाउनलोड कराकर उस पर एक खाता खुलवाया और उन्हें निवेश करने के लिए कहा। उनसे स्टॉक, आईपीओ में निवेश करवाया गया। युवक ने कई बार में 35.20 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआत में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ। उसके बाद प्रतिदिन का मुनाफा 30 से 60 प्रतिशत हो गया था। इस दौरान उन्हें ऐप ने करोड़ों रुपये का मुनाफा दिखाया। लेकिन, जब वह पैसे निकालने लगे तो ठगों ने उन्हें बताया कि उनका खाता द्वारा होल्ड पर लगा दिया गया है। ऐसे में उन्हें कमाए गए रुपयों पर टैक्स कंपनी में जमा करना होगा। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed