{"_id":"684dccb5e45da8cc8e0a16ec","slug":"you-can-apply-online-for-admission-in-graduation-till-monday-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45263-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्नातक में दाखिले के लिए सोमवार तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्नातक में दाखिले के लिए सोमवार तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
विभिन्न महाविद्यालयों में 11 हजार से अधिक सीटों पर चल रही है दाखिले की दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास रविवार व सोमवार को अंतिम मौका है।
जिले के सभी महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए आदि पाठ्यक्रमों में कुल 11,107 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 5,560 सीटें राजकीय महाविद्यालयों में और 5,047 सीटें राजकीय एडेड महाविद्यालयों में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में 5560 सीट के लिए करीब 14 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन नेहरू कॉलेज में आए हैं, जबकि 2220 सीटों के लिए करीब 5400 आवेदन आए हैं।
इसके बाद सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की 680 सीट के लिए करीब 1803 आवेदन आवेदन आए हैं। इसके अलावा सेक्टर 23, मोहना और नचौली गांव में महाविद्यालय शुरू किए गए हैं। इस बार इन महाविद्यालयों के लिए भी सैकड़ों की संख्या में आवेदन आए हैं। इसके अलावा निजी महाविद्यालयों में भी सीटें उपलब्ध हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए https://admissions.highereduhry.ac.in पोर्टल सोमवार तक खुला रहेगा। ऐसे विद्यार्थी इन महाविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की अंकतालिकाएं, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से पहली मेरिट सूची 19 जून को जारी की जाएगी। इससे पहले 18 जून को प्रोविजनल सूची प्रकाशित होगी। सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
वर्जन
शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सोमवार को अंतिम तारीख है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वह अंतिम दिन का इंतजार न करें। अंतिम दिन कई बार तकनीकी दिक्कत हो जाती है।- डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा जिला अधिकारी