फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yoga is an important part of Indian culture: Krishnapala

योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा : कृष्णपाल

Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Yoga is an important part of Indian culture: Krishnapala
बल्लभगढ़। महर्षि दयानंद उपवन जे ब्लॉक सेक्टर-10 डीएलएफ में पुस्तकालय, यज्ञशाला व व्यायामशाला का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक नरेंद्र गुप्ता व पार्षद धनेश अदलक्खा रहे। मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि ने विधिवत ईंट रखकर यज्ञशाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यज्ञ से प्रदूषण दूर होता है व वातावरण शुद्ध होता है। प्रत्येक पार्क में यज्ञशाला बनाई जानी चाहिए। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यज्ञ व योग हमारी भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रखते हैं। ऐसे में इस तरह की शुरुआत सराहनीय है। वहीं पार्षद धनेश अदलक्खा ने कहा कि इसे सकारात्मक शुरुआत कहा जा सकता है तथा लोग पार्क में सेहत के साथ-साथ अपनी संस्कृति को भी निभा सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी प्रेमकुमार मित्तल एडवोकेट ने की। प्रमुख रूप से वजीर सिंह डागर, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष सचिन शर्मा, राजेंद्र, आरडब्ल्यूए सेक्टर-10 के प्रधान जीएल मित्तल, पूर्व प्रधान महेंद्र बैंसला, अरुण कुमार एडवोकेट, एमएस नागर एडवोकेट, परशुराम वशिष्ठ, तेज सिंह, अशोक जैन, दीपक चंदीला, आरपी चाहर, महेश गुप्ता, प्रधान आर्य समाज सेक्टर-19 सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed