{"_id":"6b0adbac1b2e2d09d20c77ab","slug":"ymca-university-first-semester-examinations-to-begin-on-december-14-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86587-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाईएमसीए विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाईएमसीए विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 दिसंबर से
विज्ञापन
- अंतिम डेटशीट जारी, यूजी और पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो जनवरी तक चलेंगी, अलग-अलग पालियों में होंगे पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए ने प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 14 दिसंबर से दो जनवरी तक चलेंगी। बीएससी, बीटेक, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, एमएससी, एमटेक, एमबीए, एमसीए और एमए के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
17 नवंबर को अस्थायी डेटशीट जारी कर विद्यार्थियों, विभागों और संस्थानों से 20 नवंबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। प्राप्त सुझावों को शामिल करने के बाद अंतिम डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बीएससी की परीक्षाएं 15 से 30 दिसंबर और बीटेक की 15 से 26 दिसंबर तक होंगी। बीबीए और बीकॉम के पेपर 14 से 30 दिसंबर, जबकि बीसीए और बीसीए डेटा साइंस की परीक्षाएं 15 से 28 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। एमएससी की परीक्षाएं 15 से 28 दिसंबर और एमटेक की 15 से 26 दिसंबर तक होंगी। एमबीए प्रथम सेमेस्टर के पेपर 14 दिसंबर से एक जनवरी तक होंगे। एमए अंग्रेजी, जेएमसी और सोशल वर्क की परीक्षाएं 15 से 23 दिसंबर तक होंगी। एमसीए के पेपर 15 से 26 दिसंबर और एमबीए वर्किंग प्रोफेशनल्स की परीक्षाएं 15 दिसंबर से दो जनवरी तक चलेंगी।
दो पालियों में होंगे पेपर-
बीएससी, बीटेक, बीबीए, बीकॉम, बीसीए और बीए की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। एमएससी, एमटेक, एमबीए, एमसीए और एमए सहित पीजी पाठ्यक्रमों के पेपर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और विषय के पेपर कोड का मिलान करने की सलाह दी है।