{"_id":"68964ec769933bc27e02c6d3","slug":"yamuna-water-level-increased-many-houses-in-low-lying-areas-got-submerged-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48832-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में कई घर डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में कई घर डूबे
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, बिजली आपूर्ति बंद की गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर फरीदाबाद में भी दिखने लगा है। शुक्रवार दोपहर यमुना का जलस्तर बढ़ने से शिव एन्क्लेव पार्ट-3 समेत आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया। अचानक पानी आने से कई घर जलमग्न हो गए।
सूचना मिलते ही पल्ला थाना और नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सिचाई विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से बीते दो दिनों में हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके चलते शुक्रवार दोपहर यमुना में पानी का स्तर करीब 52 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया।
अधिकारियों ने बताया कि यमुना किनारे रह रहे लोगों को पिछले एक महीने से अलर्ट किया जा रहा था और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही थी। फिलहाल शिव एन्क्लेव पार्ट-3 और आसपास के क्षेत्रों के घरों में पानी भर चुका है। किसी भी हादसे से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।