{"_id":"6460d6b3977b37c589027df4","slug":"yalina-became-district-topper-in-10th-and-nischal-in-12th-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4572-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 10वीं में यलीना और 12वीं में निश्चल बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 10वीं में यलीना और 12वीं में निश्चल बने जिला टॉपर
Sun, 14 May 2023 06:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sun, 14 May 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
10वीं में यलीना और 12वीं में निश्चल बने जिला टॉपर
आईसीएसई परीक्षा परिणाम : 10वीं में यलीना को मिले 96.6 फीसदी अंक और 12वीं में निश्चल के 93.2 प्रतिशत अंक आए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईसीएसई (काउंसिल फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड ने रविवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं में 96.6 फीसदी अंक के साथ यलीना और 12वीं में 93.2 प्रतिशत के साथ निश्चल कथूरिया ने जिले में टॉप किया है। दोनों विद्यार्थी विज्ञान संकाय के हैं। जिले के एकमात्र स्कूल में 10वीं में 59 और 12वीं में 108 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम रहा।
सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के निश्चल ने 12वीं में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, विज्ञान संकाय की आकांक्षा चौधरी 91.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। वाणिज्य संकाय में स्नेहा (84%) प्रतिशत के प्राप्त कर प्रथम और पारुल 80 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहीं। कला संकाय में मेधावी 70.3 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि वैभव 75.3 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। हालांकि बोर्ड ने टॉपर की अधिकारिक सूची जारी नहीं किया है। यह रिकाॅर्ड स्कूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार है।
वहीं, 10वीं में यलीना ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहीं जबकि दूसरे स्थान पर 95.5 प्रतिशत अंक लेकर अछिता दूसरे और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में राधिका ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम रही। स्कूल के निदेशक चंद्र लता चौहान और ऋषिपाल चौहान ने बच्चों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। उनका कहना है कि इस वर्ष भी लड़कियों के परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।
विज्ञापन
--
इंजीनियर बनना चाहता हूं : निश्चल
निश्चल कथूरिया ने कंप्यूटर में 98 अंक, अंग्रेजी में 93, गणित में 93, रसायन विज्ञान में 89 और भौतिकी में 84 अंक प्राप्त किए। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है। उनका कहना है कि परीक्षा के लिए शुरू से तैयारी करता रहा हूं। नियमित पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र है।
--
वैज्ञानिक बनना मेरा लक्ष्य : यलीना
यलीना का कहना है वह वैज्ञानिक बनना चाहती है। इंजीनियरिंग में दाखिला लेना पहली प्राथमिकता है। उनका कहना है कि कमजोर विषय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जो विषय कमजोर था, उसे मैं रोजाना पढ़ती थी। स्कूल से जाने के बाद दूसरे दिन क्लास में पढ़ाने वाले विषय को जरूर पढ़ती थी। जिससे समझने में आसानी हो।